रतलाम जिले के ग्राम पिंगराला में धर्म, आध्यात्म और भक्ति का वातावरण बनने जा रहा है। ग्रामवासियों की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य गांव में सुख, शांति, समृद्धि और धार्मिक चेतना का संचार करना है। कथा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया गया है।
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज 4 सितम्बर शुक्रवार से होगा, जबकि 10 सितम्बर गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण कि जाएगी। कथा का आयोजन पंचमुखी हनुमान जी मंदिर, ग्राम पिंगराला में होगा।
सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक होगी कथा
कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, संस्कार और जीवन के आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
पूज्य पंडित रतीश जी शर्मा करेंगे कथा वाचन
आयोजन में कथा व्यास के रूप में पूज्य पंडित श्री रतीश जी शर्मा (अमलावद वाले) श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण का अनुभव होगा।
10 सितम्बर गुरुवार को पूर्णाहुति और महाप्रसादी
कथा विश्राम 10 सितम्बर गुरुवार को होगी, इस दिन पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता करने और पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी में शामिल होने की अपील की है।
समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता
इस धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी समस्त ग्रामवासी, पिंगराला, तहसील पिपलौदा, जिला रतलाम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, संस्कार, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का माध्यम भी है।
