November 5, 2026 12:06 pm

फैक्ट्री में करंट ने बुझाया घर का चिराग, युवक की दर्दनाक मौत

धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर–  मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम चंगेरी स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाने तथा परिवार को मदद का आश्वासन देने की मांग को लेकर शव महू-नीमच हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
मृतक की पहचान मनीष पिता गणपत बाबरी, निवासी चंगेरी के रूप में बताई गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और परिचित मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
चार माह की गर्भवती है मृतक की पत्नी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के परिचित बबलू मालवीय के अनुसार मनीष की पत्नी चार माह की गर्भवती है। ऐसे में कमाने वाले युवक की अचानक मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं आते और परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।
हाईवे पर शव, पुलिस के सामने जाम खुलवाने की चुनौती
घटना के बाद मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। मल्हारगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया करंट लगने से युवक की मौत होना सामने आया है। पुलिस परिजनों से चर्चा कर रही है और जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि फैक्ट्री में आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनमें युवक को करंट लगा? क्या सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक महू-नीमच हाईवे पर जाम के कारण यातायात प्रभावित है और पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी