November 5, 2026 12:02 pm

सेवा संकल्प अभियान पर प्रशासन अलर्ट, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

 

रतलाम में भी सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में दीप प्रज्वलन किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, कलश यात्रा, सेवा यात्रा, सेवा सेतु और सुशासन सेवा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर न रह जाएं, बल्कि इनमें जनभागीदारी सुनिश्चित हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी