जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल- रतलाम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी साख संस्था मर्यादित रतलाम की वर्ष 2025-26 की वार्षिक साधारण सभा 12 सितंबर 2026 को संस्था अध्यक्ष नागेश्वर बैरागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संस्था अध्यक्ष नागेश्वर बैरागी द्वारा वर्ष 2025-26 के वित्तीय पत्रक एवं आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत किया गया। आमसभा में वर्ष 2025-26 के वित्तीय पत्रकों को स्वीकृति प्रदान की गई। संस्था की कार्यशील पूंजी 3 करोड़ 23 लाख 73 हजार 772 रुपए रही, जबकि संस्था को वर्ष के दौरान 8 लाख 57 हजार 397 रुपए का लाभ प्राप्त हुआ।
वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट भी आमसभा में प्रस्तुत किया गया, जिसमें 8 लाख 91 हजार 800 रुपए के अनुमानित लाभ का प्रावधान रखा गया। वर्ष 2025-26 के लाभ का विभाजन करते हुए संस्था के सदस्यों को उनके अंश पर 18 प्रतिशत लाभांश दिए जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

आमसभा में सदस्यों के लिए मध्यम अवधि ऋण की सीमा 5 लाख रुपए तथा पात्रता के अनुसार 3 लाख रुपए तक अल्पावधि ऋण दिए जाने की भी स्वीकृति दी गई।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारियों चंद्र प्रकाश व्यास, महेश्वराव चव्हाण, सत्यनारायण, राजू सिलावट, हिन्दुलाल चौहान, शिव कुमार सोनी एवं कमलेश पाठक को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में संस्था अध्यक्ष नागेश्वर बैरागी, उपाध्यक्ष धन्नालाल सीनम एवं कमल सिंह चंद्रावत, संचालक सुनील शर्मा, सुभाष मजावदिया, मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मारू, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष संजयसिंह राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दीपक राव, सावन पोरवाल, अमृतलाल पटौदी, निहार व्यास, हेमंत हेमावत, राजेश चौधरी, संतोष पुरोहित, गजेंद्र सिंह सोनगरा, सुशील शर्मा, हंसमुख गौड़, रूपसिंह झाला, ओमप्रकाश जेतपुरिया, प्रभुदयाल डोडियार सहित कर्मचारी साथी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी अहसान मोहम्मद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष महावदीय ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद्र मारू ने व्यक्त किया। इसके पश्चात समिति की ओर से होटल श्री पैलेस में सहभोज का आयोजन किया गया।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
+91 96851-52033
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.instagram.com/shubhdarshan_tv_news_channel?igsi=MXBlb2czYWd4aGtucA==
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25