November 5, 2026 11:43 am

संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में मजबूती से भारत का पक्ष रख रहें राज्यसभा सांसद गुर्जर

 

धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर- राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है। वे 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित प्रथम चरण के कार्यक्रमों में भाग लें रहे है और इस दौरान वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विभिन्न बहुपक्षीय वैश्विक बैठकों, अंतरराष्ट्रीय नीतियों और विकासशील देशों के प्राथमिक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रमुखता से रख रहे है इससे वैश्विक पटल पर भारत की छवि मजबूत हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं बजटीय प्रश्नों की सलाहकार समिति की चेयरपर्सन सुश्री जूलियाना गैस्पर रुआस के साथ भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की न्यूयॉर्क में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई, इसमें बंशीलाल गुर्जर भी भारतीय दल के साथ सम्मिलित हुए। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के नियमित और शांति स्थापना बजट के साथ-साथ यूएन80 पहल’ पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव और नियंत्रक  चंद्रमौली रामनाथन भी उपस्थित रहे। भारत हमेशा की तरह संयुक्त राष्ट्र में अपना वित्तीय योगदान समय पर देकर यूएन हॉनर रोल ’ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी