November 5, 2026 11:43 am

जिला गरबा मंडल के तत्वावधान में सांखला परिवार के द्वारा मां अम्बे की 101 तस्वीरों का वितरण।

धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर —जिला गरबा मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धर्मप्रेमी सावनभाई सांखला परिवार के सौजन्य से नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस रविवार को मां अम्बे की 101 लेमिनेशन वाली बड़ी तस्वीरें वितरित की गई। जिला गरबा मंडल अध्यक्ष  हिम्मत डांगी, संयोजक श्री सावन सांखला, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, जिला धार्मिक उत्सव समिति प्रमुख वरदीचंद कुमावत, वसीठा धोबी समाज अध्यक्ष मनोज सांखला, पूर्व अध्यक्ष व कालका माता गरबा मंडल अध्यक्ष राजू अखेरिया, समाजसेवी धर्मेन्द्र सांखला, महेन्द्र सांखला, राकेश बगेरिया ने भी अम्बे की तस्वीरें गरबा मंडलों के पदाधिकारियों व सदस्यों को भेंट की। इस अवसर पर करणसिंह परिहार, पुलकित डांगी, शंभूसेन राठौर, पत्रकार संजय भाटी, अजय मावर सहित कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।
जिला गरबा मंडल अध्यक्ष  हिम्मत डांगी ने कहा कि स्व. श्री बद्रीभाई सांखला के द्वारा लगभग 48 वर्षों पूर्व शारदीय नवरात्रि में मां अम्बे की मूर्तियां व तस्वीर भेंट करने की परंपरा शुरू की गई थी। इस परंपरा को उनके पुत्र सावन सांखला व पौत्र धर्मेन्द्र सांखला के द्वारा विगत कई वर्षों से कायम रखते हुए गरबा मंडलों को निशुल्क तस्वीरें दी जा रही है। जिला गरबा मंडल नवरात्रि पर्व को भारतीय धर्म व संस्कृति के अनुसार हर्षाेल्लास से मनाने के लिये गरबा मंडलों के साथ समन्वय की भूमिका का निर्वहन कर रहा है। धर्मप्रेमी सावन सांखला ने कहा कि पर्यावरण स्वस्थ रहे इसके लिये हमारे परिवार के द्वारा पूर्व में मूर्तियां वितरित की जाती थी, उसके स्थान पर तस्वीर वितरित करने की परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। कार्यक्रम में वसीठा धोबी समाज अध्यक्ष मनोज सांखला, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, उपाध्यक्ष वरदीचंद कुमावत ने भी अपने विचार रखे तथा नवरात्रि पर्व को हर्षाेल्लास से मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सांखला ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी