November 5, 2026 11:45 am

जावरा में खटीक समाज का ज्ञापन: तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

रतलाम जिले के जावरा में भी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन हुए तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी मामले को लेकर जावरा में भी खटीक समाज में गहरा रोष व्याप्त है। सोमवार को क्षत्रिय खटीक समाज कल्याण समिति, जावरा के नेतृत्व में समाजजनों ने एकत्रित होकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) जावरा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार एक छोटी बच्ची द्वारा खेल-खेल में फेंके गए रंग के गुब्बारे के एक महिला पर लग जाने से विवाद उत्पन्न हो गया। यह मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि समाज के युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई।
इस घटना को समाजजनों ने बेहद निंदनीय और अमानवीय बताते हुए कहा कि एक छोटे से विवाद के कारण किसी युवक की हत्या कर देना कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना से पूरे देश के खटीक समाज के साथ-साथ सर्व हिंदू समाज और आम नागरिकों में भारी आक्रोश और दुख व्याप्त है।
ज्ञापन में समाजजनों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से समाज की प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं —
तरुण खटीक हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए।
पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता के रूप में 2 करोड़ रुपये की राशि एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र से शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा (फांसी) दिलाई जाए।भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
समाजजनों ने प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।
इस दौरान क्षत्रिय खटीक समाज कल्याण समिति, जावरा के अध्यक्ष भगवतीलाल नेका, सचिव मन्नालाल कागयश, कोषाध्यक्ष त्रिलोक चावला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

ज्ञापन सौंपते हुए

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी