November 5, 2026 11:45 am

रतलाम में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का माल जब्त।

रतलाम जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना रिंगनोद पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर घेराबंदी कर 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों कारूलाल गणावा (प्रतापगढ़, राजस्थान) और फरीद (मालीपुरा, बड़ावदा) को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स, HF Deluxe बाइक और TVS XL मोपेड जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹17.30 लाख बताई जा रही है।

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22, 29 में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि ड्रग्स का नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं। रतलाम पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी