November 5, 2026 11:43 am

इच्छापूर्ति दर्शन यात्रा 2026 का शुभारंभ 7 मई को, पत्रकारों को दिया गया विशेष आमंत्रण

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में च्छापूर्ति धाम, गुरुजी की झोपड़ी (खैर, अलीगढ़) में “इच्छापूर्ति दर्शन भिक्षा (जन-भागीदारी) यात्रा 2026” के शुभारंभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 7 मई 2026 (गुरुवार) को किया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहल को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा समाज में सेवा, सहयोग और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ-साथ सामाजिक और मीडिया जगत के लोगों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:
सुबह 9:00 बजे — हवन पूजन
सुबह 10:00 बजे — इच्छापूर्ति दर्शन विषय पर गोष्ठी
सुबह 11:00 बजे — ज्योति प्रज्ज्वलन
तत्पश्चात — झंडी दिखाकर निमंत्रण पत्र वितरण एवं भिक्षा यात्रा के वाहनों को रवाना किया जाएगा
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा और इसमें कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन स्थल इच्छापूर्ति धाम, गुरुजी की झोपड़ी, खैर (अलीगढ़) रखा गया है।
कार्यक्रम में समाजसेवियों, पत्रकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि मीडिया की सहभागिता से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
अंत में आयोजकों ने सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और इस आध्यात्मिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी