November 5, 2026 11:39 am

अजनोटी नादवेल में श्रीराम कथा व सात कुंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन, चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब

मंगलसिंह राजपूत- मन्दसौर जिले की दलोदा तहसील अंतर्गत ग्राम अजनोटी नादवेल इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर है। यहां 3 मई से 9 मई तक आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं सात कुंडी महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया है। कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक पंडित बलराम शास्त्री (नोगावा वाले) के श्रीमुख से किया जा रहा है। उनके ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का वर्णन कर जनमानस को धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसके साथ ही सात कुंडी महायज्ञ भी निरंतर जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन के तहत भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधि-विधान से अभिषेक भी किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
आयोजन समिति के अनुसार 9 मई को विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन पांच कलश चढ़ाए जाएंगे, इसके पश्चात भव्य महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों से गांव का वातावरण पूरी तरह राममय और शिवमय बना हुआ है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी