जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल– रतलाम जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इन दिनों रात्रि के समय हो रही असमय बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग रातभर जागने को मजबूर हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।
रतलाम जिले के रोला निवासी नागेश्वर पाटीदार ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) पर तीखा तंज कसते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा कि रात 1:30 बजे तक “लोड सेटिंग” के नाम पर बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब 24 घंटे बिजली देने के दावे किए जाते हैं, तो आखिर रात में बार-बार कटौती क्यों की जा रही है। नागेश्वर पाटीदार ने यह भी आरोप लगाया कि बिना वजह बिजली बंद कर जनता को परेशान किया जा रहा है, जबकि बिजली बिल समय पर नहीं भरने पर विभाग सख्ती दिखाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में उन्होंने ग्रामीणों से अपने हक की लड़ाई लड़ने और बिजली विभाग के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की है। जिलेभर में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य रात्री में असमय बिजली कटौती पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी जनता समझ रही है।
*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25