November 5, 2026 11:53 am

जावरा विधानसभा में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम — सरदार पटेल हॉस्पिटल के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा जीवनदान

रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्नाखेड़ा जावरा द्वारा लगातार निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में भारी सराहना मिल रही है।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी एवं मार्केटिंग मैनेजर प्रेम बनोपा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। इसी अभियान के तहत अब तक जावरा विधानसभा के कई गांवों और वार्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं और आगामी समय में प्रत्येक गांव तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसी कड़ी में जावरा के पठान टोली क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 9 में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जहां लगभग 140 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए बन्नाखेड़ा स्थित अस्पताल रेफर किया गया।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप जाट ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें विभिन्न बीमारियों के संबंध में आवश्यक सलाह दी। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने स्वास्थ्य जांच करवाई। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के महामंत्री मनीष उटवाल, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। वहीं सरदार पटेल पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सेवा भावना के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विकास जायसवाल, सुनीता सिस्टर, मोहम्मद अली अब्बासी एवं सुनील सेनी का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।
अस्पताल प्रबंधन के अध्यक्ष एवं चेयरमैन जी एल पटेल ने बताया कि सरदार पटेल हॉस्पिटल जावरा क्षेत्र का पहला ऐसा अस्पताल है जिसे आयुष्मान योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। अस्पताल में हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, न्यूरोसर्जरी एवं डायलिसिस जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 24 घंटे इमरजेंसी, ICU, वेंटिलेटर, ऑपरेशन थिएटर एवं एंबुलेंस सुविधाएं भी निरंतर संचालित की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय-समय पर आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी