November 5, 2026 12:15 pm

24 घंटे में 40 लाख की लूट का खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय बनकर रची थी साजिश

रतलाम शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का रतलाम पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है। मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि लूट की साजिश फरियादी के ही कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनी और व्हाट्सएप पर “OK” कोड मैसेज के जरिए पूरी योजना को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को शहर सराय निवासी मनीष पटवा ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मित्र एवं शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपये की नगदी उसके कार्यालय भेजी गई थी। राशि लेकर आए कर्मचारी ने यह नगदी फरियादी के कर्मचारी फरदीन और उसके पिता फिरोज को सौंप दी। दोनों ने नगदी गिनने के बाद उसे काले रंग के बैग में रखा और घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाने लगे। तभी ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक ने फरदीन को जान से मारने की धमकी देकर बैग छीन लिया और फरार हो गया। इस पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 615/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) एवं 351(3) में प्रकरण दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ की।
जांच के दौरान फरियादी का कर्मचारी फरदीन संदिग्ध पाया गया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर पहले से पूरी योजना बनाई थी। जैसे ही 40 लाख रुपये उसके पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “OK” लिखकर अपने साथियों को संकेत भेज दिया। इसके बाद दोनों आरोपी ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनकर स्कूटी से पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट कंपनी में काम कर चुका था, इसलिए पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से उसी कंपनी की ड्रेस का इस्तेमाल किया गया।
आरोपी फरदीन की निशानदेही पर उसके घर और आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली गई। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
फरदीन पिता फिरोज खान (22 वर्ष), निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम।, फरार आरोपी
फैज पिता फिरोज खान, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम। असबाब पिता सलीम रंगरेज, निवासी हाट रोड, रतलाम। बरामदगी
40 लाख रुपये नगद।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने मामले का त्वरित खुलासा करने वाली पूरी टीम की सराहना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी