November 5, 2026 12:15 pm

उज्जैन रेंज पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, 240 करोड कीमती, 1040 मामलो में 110 टन मादक पदार्थों को किया नष्ट।

जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल— मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन रेंज पुलिस ने बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए लगभग 240 करोड़ रुपये मूल्य के 110 टन मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में दर्ज 1040 प्रकरणों से जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई नीमच जिले के खोर स्थित विक्रम सीमेंट प्लांट में अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, न्यायालयीन प्रक्रिया के पालन, वीडियोग्राफी और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन ने पूरे ऑपरेशन को पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप अंजाम दिया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में डोडाचूरा, ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स, गांजा, चरस और अफीम जैसी घातक नशीली सामग्री शामिल थी, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 240 करोड़ रुपये आंकी गई है।

रतलाम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) निमिष अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत की गई है। अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण करना है, बल्कि नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त करना है।

रतलाम DIG निमिष अग्रवाल ने कहा कि उज्जैन रेंज पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। आने वाले समय में भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए संवेदनशील माने जाते रहे हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों का एक साथ नष्ट किया जाना पुलिस की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों के हौसले पस्त होंगे और समाज में यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि कानून के शिकंजे से बचना अब आसान नहीं है। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी