November 6, 2026 5:04 pm

पिंगराला में गंदगी और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, सरपंच ने दिया 2 से 3 दिन में समाधान का भरोसा

रतलाम जिले की पिपलौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंगराला में मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी और कीचड़ को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच हीरालाल खराड़ी व सचिव को लिखित आवेदन देकर गांव के मुख्य रास्ते की तत्काल सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के चलते मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, शिक्षक किसान, आम नागरिक और सहकारी संस्था से जुड़े लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन रास्ते की बदहाली के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू, मच्छरों और जलभराव के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
हालांकि इस मामले में ग्राम सरपंच खराड़ी द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर सुचारू रूप से सफाई और आवागमन की व्यवस्था कर दी जाएगी तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, सोसायटी के सामने जमा कीचड़ और जलभराव का मुख्य कारण सोसायटी के समीप में कराया गया अवैध खनन कार्य है। आरोप है कि जिम्मेदारों ने सोसायटी के समीप खनन करवाया गया, लेकिन उसके बाद उत्पन्न हुई समस्या और अव्यवस्था को ग्रामीणों के भरोसे छोड़ दिया गया। अब यही खनन बरसात में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इसके बावजूद पंचायत द्वारा जल्द सुधार कार्य कराने का भरोसा दिया गया है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिले का पहला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) मार्ग सबसे पहले पिंगराला गांव में ही बनाया गया था। यह सड़क कभी क्षेत्र के विकास और आधुनिक संपर्क व्यवस्था का प्रतीक मानी जाती थी, लेकिन समय के साथ इसकी हालत बदतर होती चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में मरम्मत और रिपेयरिंग के नाम पर केवल जिम्मेदारों ने खानापूर्ति की गई और स्थायी समाधान की दिशा में कोई गंभीर प्रयास नहीं हुए। जिम्मेदार केवल आश्वासन पर आश्वासन देते रहे और गर्मी से बारिश का समय ला दिया और अब जिम्मेदार ठेकेदार बोल रहे है। अभी वैकल्पिक व्यवस्था कर देंगे और जल्द काम शुरू करेंगे। माध्यमिक विद्यालय से गांव तक सीसी रोड़ बनाया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी कई सवाल खड़े करती है। यदि सड़क की मरम्मत और रखरखाव के समय जनप्रतिनिधि दृढ़ता से खड़े होकर जिम्मेदार एजेंसियों पर दबाव बनाते और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करवाते, तो शायद आज ग्रामीणों को आवेदन देकर अपनी मूलभूत समस्या के समाधान की मांग नहीं करनी पड़ती। ग्रामीणों ने PMGSY जिला व जनपद पंचायत सीईओ, जिला जनपद सदस्य सहित स्थानीय विधायक को भी इस मामले से अवगत करवाते हुए शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है।
अब ग्रामीणों की निगाहें पंचायत और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि तय समय सीमा में सुधार कार्य शुरू होता है तो लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन यदि स्थिति जस की तस रही तो यह मामला ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बड़ा मुद्दा बन सकता है।
सवाल यह है कि विकास की पहली पहचान बनी यह सड़क आखिर कब अपनी पुरानी पहचान वापस पाएगी और ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी से मुक्ति मिलेगी?

आवेदन सौंपते हुए ग्रामीण, व प्रतीकात्मक रोड का

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी