उज्जैन जिले की माकड़ोन तहसील के डीलची ग्राम में स्थित श्रीराम मंदिर की कृषि भूमि को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पुजारी समाज ने आरोप लगाया है कि कथित दबंगों ने मंदिर की भूमि को हड़पने की नीयत से उस पर सोयाबीन की बुवाई कर दी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
पुजारी समाज का कहना है कि यह केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि सनातन आस्था और मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भगवान श्रीराम के नाम दर्ज भूमि पर कब्जे की कोशिश करने वालों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? यदि मंदिरों की जमीनें भी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर धार्मिक संपत्तियों की रक्षा कौन करेगा?
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुजारी उत्थान एवं कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ने 10 जुलाई 2026 को माकड़ोन तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को पूरे मामले से अवगत कराया और कथित अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार के निर्देश पर पटवारियों का एक दल गठित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर मंदिर की भूमि का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद संबंधित प्रतिवेदन तहसीलदार को सौंप दिया गया।
पुजारी समाज का आरोप है कि यदि समय रहते इस प्रकार के मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भू-माफिया और दबंग तत्व मंदिरों की जमीनों पर कब्जे का सिलसिला तेज कर सकते हैं। उनका कहना है कि मंदिरों की संपत्ति किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि समाज और श्रद्धालुओं की आस्था की धरोहर होती है।
माकड़ोन तहसीलदार द्वारा पुजारी समाज को आश्वस्त किया गया है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो मंदिर की कृषि भूमि को मुक्त कराकर पुनः पुजारी को सुपुर्द किया जाएगा।
हालांकि, पुजारी समाज का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए। उनका सवाल है कि यदि मंदिरों की भूमि पर अवैध कब्जे और खेती की घटनाएं सामने आती रहेंगी, तो सनातन धार्मिक संस्थाओं की संपत्तियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
डीलची गांव का यह मामला अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर पुजारी समाज और सनातन संगठनों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। सभी की निगाहें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे के आरोपों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25