उज्जैन सम्भाग के अल्प प्रवास पर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक फ़ारुख खान का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों द्वारा शाल ओढ़ाकर और पुष्पमालाओं से जावरा-उज्जैन हाइवे नागदा में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, मुस्लिम समाज की वर्तमान स्थिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, डॉ. शाहिद तथा भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चर्चा के दौरान प्रदेश संयोजक फ़ारुख खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज में कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थों और गलत मंसूबों के चलते युवाओं एवं आम नागरिकों को गुमराह कर अवैध और गलत गतिविधियों की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्व न केवल समाज की छवि खराब कर रहे हैं, बल्कि समाज की तरक्की और विकास में भी बाधक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित करना,कुरीतियों को खत्म करना, राष्ट्रीय भावना पैदा करना मुख्य उधेश्य है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही समाज को भड़काने, भ्रम फैलाने और गलत गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी बात कही गई।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई और पारदर्शिता, जवाबदेही तथा समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से ही संभव है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25