रतलाम जिले के जावरा रेलवे स्टेशन पर गर्मी के मौसम में यात्रियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से पिछले चार माह से लगातार चल रही निःस्वार्थ जल सेवा का विश्राम मंगलवार को श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। श्री सांवरिया जल समिति, रेलवे स्टेशन जावरा द्वारा आयोजित इस सेवा सत्र का विश्राम श्री अकेला हनुमान मंदिर, शुगर मिल परिसर जावरा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से हुआ।
समिति द्वारा मार्च 2026 से जुलाई 2026 तक रेलवे स्टेशन जावरा पर रात्रि के समय आने वाली यात्री ट्रेनों के यात्रियों को निःशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से शीतल जल उपलब्ध कराया गया। इस दौरान समिति के जल मित्रों और जनसेवकों ने प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों की सेवा की और मानवता की मिसाल पेश की।
समापन अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित जल मित्रों ने सेवा काल के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया। सदस्यों ने बताया कि यात्रियों की सेवा करते हुए उन्हें आत्मिक संतोष और समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में श्री अकेला हनुमानजी महाराज के समक्ष सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का स्वर पाठ किया गया तथा समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में गुलमोहर एवं अशोक के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए उनकी जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली।
इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य एवं जल मित्रों में प्रमुख रूप से संजय मोदी, सतीश सैनी, सुरेश निन्बे, ओमप्रकाश सोनी, सतीश मोदी, संजय कीमती, मनीष मण्डवारिया, लवेश सोनी, दीक्षांत राठौर, सुनील मेहता, दिनेश यादव, मोतीलाल यादवंशी, राहुल परमार, मुकेश भट्ट, अशोक सिसोदिया, कमल भावरिया, अशोक यादव, राजेश दावे, प्रभुराज निगम, सुभाष सूर्यवंशी, लक्की होरे, जितेन्द्रसिंह सिसोदिया, लोकेन्द्रसिंह राठौर, किशन सैनी, दिनेश सैनी, मयूर वर्मा, मनोज टुकड़िया, मनीष अरोड़ा, दीपक पटवा, शक्तिसिंह सोलंकी, मुरली निन्बे, दिव्येश पटेल सहित अनेक जल मित्र उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे सेवा सत्र के दौरान रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संजय कीमती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत संजय मोदी द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री सांवरिया जल समिति द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निःशुल्क जल सेवा उपलब्ध कराई जाती है, जो समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। उपरोक्त जानकारी सतीश सैनी एडवोकेट द्वारा प्रदान की गई।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25