November 6, 2026 5:28 pm

रतलाम में दूषित पानी का कहर, कुएं का पानी पीते ही 80 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में मचा हड़कंप

रतलाम जिले के पिपलौदा ब्लॉक के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पानी ने कहर बरपा दिया। गांव के कुएं का पानी पीने के बाद करीब 80 ग्रामीण अचानक पेट दर्द, उल्टी और दस्त की चपेट में आ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे पूरे गांव में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार लोगों के उपचार के लिए तत्काल मोर्चा संभाला। बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार के नेतृत्व में चिकित्सा दल ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया, जबकि गंभीर मरीजों को पिपलौदा अस्पताल रेफर कर इलाज उपलब्ध कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार पिंकी साठे सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्काल कुएं की सफाई करवाई और ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की।

स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, वहीं पीएचई विभाग को पानी के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पानी किस कारण दूषित हुआ और इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार कैसे पड़ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी की जाती, तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने से बचाया जा सकता था।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी