November 6, 2026 5:06 pm

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का तीसरा दिन: स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश

जेडी बैरागी वैष्णव रतलाम—रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत रतलाम पुलिस ने अभियान के तीसरे दिन जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
व्याख्यान, शॉर्ट फिल्म और संवाद कार्यक्रमों से किया जागरूक
जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता व्याख्यान, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रमों के अंत में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प कराया गया।
स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री रोकने पुलिस का विशेष अभियान
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास स्थित पान गुमटियों और दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी नाबालिग छात्र-छात्रा को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री न करें। नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जिलेभर में ऐसे चले जागरूकता कार्यक्रम
🔹 आलोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों और पान गुमटियों का निरीक्षण कर संचालकों को नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने के निर्देश दिए।
🔹 कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के शासकीय विमुक्त कन्या आश्रम, चिकलाना में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
🔹 जावरा शहर थाना क्षेत्र में जीनियस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई तथा सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
🔹 नामली थाना क्षेत्र में आम नागरिकों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
🔹 सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम आडवानिया में ग्रामीणों के साथ संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की गई।
🔹 बाजना थाना क्षेत्र में खिलाड़ियों एवं युवाओं के बीच नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
🔹 सरवन थाना क्षेत्र के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, चावड़ाखेड़ी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
🔹 शिवगढ़ थाना क्षेत्र में विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ पान गुमटी संचालकों को भी नाबालिगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ नहीं बेचने की सख्त समझाइश दी गई।
रतलाम पुलिस की अपील
रतलाम पुलिस ने अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी