November 5, 2026 11:51 am

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर संत पूजन एवं चरण पादुका पूजन का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

भवानी मंडी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति, भवानी मंडी द्वारा कलवा स्थान स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संत श्री 1008 बालकदास जी महाराज के सान्निध्य में भगवान ठाकुरजी, श्री हनुमानजी महाराज एवं माताजी के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संत श्री की चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन कर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमालाएं भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस समारोह में भवानी मंडी नगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संत श्री का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

पूजन एवं आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समारोह के अंत में श्री वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति, भवानी मंडी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संतजनों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी