November 5, 2026 11:48 am

ढोढर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप स्कूटी सहित 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

जेडी बैरागी वैष्णव– रतलाम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ढोढर में पुलिस ने 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले की जांच आगे बढ़ी तो गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी दबोच लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 10 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स ढोढर तक पहुंची कहां से और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं? पुलिस दोनों आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
तहसील कार्यालय के सामने घेराबंदी, स्कूटी से मिला नशे का जखीरा
पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोरिया रोड ढोढर स्थित तहसील कार्यालय के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।
संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने वसीम उर्फ बना पिता साजिद खान पठान, उम्र 30 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी जावरा को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹10 लाख बताई गई है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली और आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी से खुली दूसरी कड़ी
मामले की विवेचना में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद शमी पिता इफ्तखार अहमद पठान, उम्र 29 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी जावरा को भी गिरफ्तार किया।
अब पुलिस की जांच सिर्फ बरामद 100 ग्राम एमडी तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर
एमडी ड्रग्स की बरामदगी ने एक बार फिर जिले में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।
अब निगाह इस बात पर है कि पूछताछ और आगे की विवेचना में नशे के कारोबार की अगली कड़ी तक पुलिस कब पहुंचती है।
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में ढोढर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी और पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी
वसीम उर्फ बना पिता साजिद खान पठान, उम्र 30 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, जावरा।
मोहम्मद शमी पिता इफ्तखार अहमद पठान, उम्र 29 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी, जावरा।
जप्ती
100 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹10 लाख
घटना में प्रयुक्त स्कूटी
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, आरक्षक नरेन्द्र सिंह जगावत, आरक्षक शोभाराम शर्मा एवं सैनिक जितेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतलाम पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अब इस मामले में पुलिस की अगली चुनौती एमडी की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अगर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाए तो जिले के सबसे बड़े MD ड्रग्स के नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। फिलाल सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर स्थानीय पुलिस पूरी ईमानदारी से जांच करें या फिर मामला रतलाम भेजा जाए तभी बड़ी कार्रवाई सम्भव है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी