November 5, 2026 11:49 am

5 साल से लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो तहसीलदारों को नोटिस

रतलाम जिले में राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही और जांच प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने पर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ने तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्रीमती प्रतिभा भाभर और तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
6 अगस्त को हुई राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सामने आया कि दोनों तहसीलों से संबंधित कई न्यायालयीन प्रकरण 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। संबंधित भूमियों के वर्तमान उपयोग और मौके की स्थिति का जांच प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं होने के कारण प्रकरणों का निराकरण प्रभावित हुआ।
तहसीलदार रतलाम ग्रामीण से जुड़े 3 प्रकरण, जबकि तहसीलदार रतलाम शहर से जुड़े 9 प्रकरण लंबित पाए गए। इन मामलों में जांच प्रतिवेदन 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
कलेक्टर ने इसे शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों को 2 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण और मूल प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी