November 5, 2026 12:09 pm

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जेपीएस के खिलाड़ियों का चयन, मिनी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीमें पिपलोदा में दिखाएंगी खेल प्रतिभा

जावरा में हर वर्ष की तरह जावरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के दम पर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। ब्लाॅक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने पर जेपीएस के मिनी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त 2026, गुरुवार को पिपलोदा में आयोजित होगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जेपीएस की सभी चयनित टीम सदस्य पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगी।चयनित टीम में मिनी बालिका वर्ग
हर्षिता सूर्यवंशी, सृष्टि चौहान, ऐशना जैन, दिग्यांशा बोस, रितिका कुंवर, जूनियर बालिका वर्ग-
प्रिशा साकलेचा, अन्वी राठौड़, भाव्या शर्मा, एंजल बाबेल, गीतिका जैन, दिव्यांशा आंजना, अंबिका भावेल , सीनियर बालिका वर्ग- मोनिका चौहान, आध्या शर्मा, वंदना जगदेव रहेंगे। वहीं मिनी बालक वर्ग- विदित राजपूत, जूनियर बालक वर्ग- सार्थक साकलेचा, सीनियर बालक वर्ग- आयुष दास बैरागी, आराध्य पोरवाल खेलेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ खेल प्रशिक्षकों के समर्पण एवं मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गौरव का अवसर है और यह उपलब्धि खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।
प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
विद्यालय परिवार ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जेपीएस के खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी