November 5, 2026 11:53 am

बिलपांक पुलिस का बड़ा वार! 106.47 किलो डोडाचूरा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में नशे के कारोबार के खिलाफ बिलपांक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 106 किलो 47 ग्राम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा और कंटेनर सहित कुल मशरूका करीब 30 लाख रुपये का है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बिलपांक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सातरूंडा क्षेत्र में नारंगी रंग के कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने मोहनलाल माली और प्रेमचन्द धाकड़ को गिरफ्तार किया तथा कंटेनर क्रमांक NL01AA6956 भी जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा अनिल सिंह राजपूत से नीमच से प्राप्त करना बताया है। पुलिस अब फरार आरोपी के साथ-साथ कथित सप्लायर और संभावित खरीदारों तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

30 लाख का मशरूका जब्त

  • 106.47 किलो डोडाचूरा
  • कंटेनर NL01AA6956
  • कुल अनुमानित कीमत करीब ₹30 लाख
  • 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 548/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

बिलपांक पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि रतलाम में नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर है। अब जांच का अगला निशाना कथित सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी