November 5, 2026 11:53 am

रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर, इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्पोरेट आईटी की बारीकियां

 

रतलाम में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमैंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से इप्का, रतलाम के आई टी विभाग का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

सर्वप्रथम, इप्का के वरिष्ठ एच आर प्रबंधक  नरेंद्र कॉर्पे ने स्टाफ एवं विद्यार्थियों का परिचय लिया तथा इप्का इंडस्ट्रीज के बारे मे पूर्ण जानकारी वीडियो के माध्यम से दी।

उसके उपरांत आई टी हेड जितेंद्र अग्रवाल तथा सहायक शुभम परमार ने तकनीकी संबधी और जितेंद्र जी ने ट्रेनिंग संबधी जानकारी साझा की। जिसमें आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर नेटवर्किंग, सर्वर सिस्टम, सॉफ्टवेयर एवं डेटा प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इप्का के तकनीकी विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में IT की भूमिका, तकनीकी कार्यप्रवाह तथा विभिन्न डिजिटल प्रणालियों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ने का अवसर प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित तथा विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत ने इप्का के मार्गदर्शक कर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम मे संस्था के प्रोफ़ेसर निर्मल सिंह जाधव, प्रोफ़ेसर आंचल नागल, प्रोफ़ेसर नेहल पंचोली का सहयोग रहा।
प्रशासक राजपुरोहित ने बताया कि यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी