November 5, 2026 11:49 am

लदुसा नरेश सांवरिया सेठ मंदिर में दान पात्र से निकले 9.70 लाख रुपये, आज अमावस्या पर पारिजात फूलों से होगा विशेष श्रृंगार

 

धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर– मालवा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भगवान श्री लक्ष्मी नारायण, सांवरिया सेठ मंदिर लदुसा (लदुसा नरेश) में आश्विन मास की चतुर्दशी, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को मंदिर समिति द्वारा दान पात्र खोले गए। दान पात्रों की गणना के उपरांत कुल 9 लाख 70 हजार 10 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित विदेशी नोट तथा सोने-चांदी के आभूषण भी दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं। मंदिर समिति द्वारा प्राप्त संपूर्ण नकद राशि को विधिवत बैंक खाते में जमा करा दिया गया है।
मंदिर ट्रस्ट के पं. महेश व्यास लदूसा ने बताया कि आज 10 अक्टूबर को अमावस्या के पावन अवसर पर लदुसा नरेश सांवरिया सेठ का पारिजात के दुर्लभ एवं सुगंधित फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान भव्य महाआरती का आयोजन होगा और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस बार की महाआरती एवं महाप्रसादी के मुख्य लाभार्थी ग्राम रिच्छाबच्चा निवासी रामकन्या बाई, घनश्याम और दिलीप परिहार हैं।
मंदिर के विकास कार्यों की श्रृंखला में, नगर के मुख्य मार्ग पर बन रहे भव्य प्रवेश द्वार के ऊपर तोरण द्वार का विधिवत पूजन-अर्चन कर उसे स्थापित कर दिया गया है। मंदिर समिति का उद्देश्य है कि आगामी वर्ष जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले सांवरिया सेठ मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह से पूर्व इस मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए, ताकि यह द्वार अपनी पूरी भव्यता के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर सके।
इस धार्मिक कार्यक्रम एवं दान पात्र खोलने के अवसर पर मंदिर के पुजारी भगवान दास बैरागी, पूनम चंद धाकड़, रामचंद्र वीर, रमेश गौवरी, शिवलाल आर्य, जगदीश टेलर, राजू रावत सहित मंदिर ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सांवरिया सेठ के दर्शन, महाआरती और महाप्रसादी का धर्म लाभ प्राप्त करें

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी