धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर- राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है। वे 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित प्रथम चरण के कार्यक्रमों में भाग लें रहे है और इस दौरान वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विभिन्न बहुपक्षीय वैश्विक बैठकों, अंतरराष्ट्रीय नीतियों और विकासशील देशों के प्राथमिक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रमुखता से रख रहे है इससे वैश्विक पटल पर भारत की छवि मजबूत हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं बजटीय प्रश्नों की सलाहकार समिति की चेयरपर्सन सुश्री जूलियाना गैस्पर रुआस के साथ भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की न्यूयॉर्क में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई, इसमें बंशीलाल गुर्जर भी भारतीय दल के साथ सम्मिलित हुए। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के नियमित और शांति स्थापना बजट के साथ-साथ यूएन80 पहल’ पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव और नियंत्रक चंद्रमौली रामनाथन भी उपस्थित रहे। भारत हमेशा की तरह संयुक्त राष्ट्र में अपना वित्तीय योगदान समय पर देकर यूएन हॉनर रोल ’ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
