——-धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर —-शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर मंदसौर शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। माता रानी की स्थापना के लिए भक्तजन श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रतिमाएं ले जाते नजर आ रहे हैं। शहर में जगह-जगह माता की स्थापना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब इंतजार है माता रानी के जयकारों, भक्ति संगीत और गरबों की रंगारंग प्रस्तुतियों का।
माता के जयकारों से गूंजेगा शहर, गरबों में झूमेंगे भक्त!
नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों व चौराहों पर माता रानी की स्थापना के साथ गरबा महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और माता के जयकारों के बीच युवक-युवतियां पारंपरिक गरबा और डांडिया खेलते नजर आएंगे। इस दौरान दर्शक भी भक्तिमय माहौल में माता की आराधना करते हुए गरबों का आनंद लेते नजर आएंगे ।
काठियावाड़ी से राजस्थानी तक, रंग-बिरंगी वेशभूषा बनेगी आकर्षण!
हर बार की तरह गरबा पंडालों में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झलक इस बार भी देखने को मिलेगी। काठियावाड़ी और राजस्थानी परिधानों सहित पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां गरबा करते दिखाई देंगे। रंग-बिरंगे परिधान, आकर्षक डांडिया और मनमोहक प्रस्तुतियां नवरात्रि की रौनक को और बढ़ाएंगी।
बंटी चौराहा रहेगा आकर्षण का केंद्र!
मंदसौर का बंटी चौराहा हर साल की तरह इस बार भी गरबा आयोजन को लेकर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा यहां गरबा और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। अलग-अलग अंदाज और पारंपरिक शैली में होने वाले गरबे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी पुलिस व सम्मति सदस्यों की पैनी नजर!
नवरात्रि के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस की निगरानी महत्वपूर्ण रहेगी।तो वही समिति सदस्य भी रहेंगे अल्ट गरबा स्थलों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।
माता रानी की भक्ति, गरबों की मस्ती और डांडिया की खनक के साथ मंदसौर में नवरात्रि का रंग चढ़ने को तैयार है। अब शहर की गलियों से लेकर गरबा पंडालों तक माता के जयकारे गूंजेंगे और भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आएंगे।
*मंदसौर ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार*