November 5, 2026 11:54 am

जावरा मंदसौर नीमच सांसद सुधीर गुप्ता की संपत्ति 2014 में 4,19 में 9 और 24 में 19 करोड़ से अधिक हुई जबकि पिछले कार्यकाल में 3 साल कोरोना व लाकडाउन रहा, फिर सांसद जी ने ऐसा कौनसा तीर मार दिया, सीधा 111.11% वृद्धि, RTI में हुआ खुलासा।

जेडी बैरागी वैष्णव शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल ब्यूरो रतलाम— जावरा मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता की संपत्ति को लेकर एक RTI कार्यकर्ता ने अपना नाम सार्वजनिक नही करने पर शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल को बताया कि सुधीर गुप्ता सांसद नही बने उस समय उनकी स्थिति क्या थी और आज क्या है। जबकि उन्होंने अपने 2014 मे दाखिल किए गए नामांकन में अपनी कुल संपति 5 करोड़ से अधिक बताई थी, जबकि 2019 में 9 करोड़ से अधिक बताई जबकि 2024 में हुए चुनाव में अपनी कुल संपति 19 करोड़ से अधिक बताई है। जबकि पिछले कार्यकाल के दौरान 2019 के बाद 3 सालों से कोरोना काल रहा लाकडाउन तक रहा तो सांसद ने ऐसा कौनसा तीर मार दिया जिससे उनकी संपत्ति 5 सालों में इस दौरान उनकी संपत्ति में सीधा-सीधा 111.11%  वृद्धि हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया जावरा मंदसौर नीमच के कुछ नेता व लोग सांसद के साथ जुड़े हुए है। जिसके बाद वे अर्श से फर्श तक पहुंच गए। इन नेताओं व सांसद से जुड़े लोगों की सूची भी शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल को दी है। उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वे 2014 से पहले कैसे थे और आज कैसे है। अगर उनकी आय के स्त्रोत ढूंढे जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। उनके पास मात्र 10 सालों में इतनी सम्पति कहा से आई, उनकी आय के मुख स्त्रोत क्या है। अगर ऐसे लोगो की इनकम टैक्स CBI,EOW लोकायुक्त से जांच करवाई जाए तो बहुत कुछ हाथ लग सकता है। क्योंकि सांसद के संरक्षण में बहुत कुछ पनप रहा है। हालाकि हमारी टीम भी उनकी पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द उनकी संपत्ति सहित ब्यौरा आप सभी पाठकों तक पहुंचाया जाएगा। फिलाल शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल ने इसे लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है, जल्द खुलासा किया जाएगा। RTI कार्यकर्ता के अनुसार सांसद गुप्ता के 10 बैंक अकाउंट है एवं पत्नी के 14, पिता के 8 बैंक खाते है। घर में तीन सदस्यों के अलग-अलग बैंकों में 32 बैंक खाते है। जिसमें  न्यूनतम 7551 से अधिकतम 41 लाख 94 हजार 442 तक राशी जमा है। है न विचारणीय घर में 3 लोगों के 32 बैंक खातें है। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि सांसद पहले LIC में रहे है फिर सम्भवत RCM में भी काम किया है। अधिकांश सांसद का संपर्क उन्ही लोगो से है जो ऐसी गतिविधियों में संलिप्त है। सांसद गुप्ता के कुछ क्षेत्र के प्रतिनिधि स्वयं को तो प्रधानमंत्री समझते है। किसी भी सार्वजनिक सामाजिक कार्यक्रमों में इतनी घोंषणा कर देते है। और फिर उनसे बात करते है तो बोलते है मेने कब बोला ऐसा। ऐसे सांसद गुप्ता ने अपने प्रतिनिधि बना रखें है। हालांकि सांसद ने 2014 से अब तक तीनो कार्यकाल में अपनी सांसद निधी कहा कहा दी व क्या क्या विकास कार्य हुए। सारा ब्यौरा RTI के अनुसार आपके सामने लाया जाएगा। हालांकि इस मामले में सांसद गुप्ता से बात करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल आउट ऑफ रेंज आया।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_*

*_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXOhttps://www.facebook.com/share/19Y2wWGjro/

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी