November 5, 2026 11:48 am

लव जिहाद जैसे षड्यंत्र को मात देने के लिए सभी बहने शस्त्र धारण करें- सुश्री ज्योति प्रिया दीदी प्रांत संयोजीका।

रतलाम जिले में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी जिला जावरा की बहनों की शक्ति यात्रा ग्राम रोजाना में संपन्न हुई। यात्रा साधना हाई सेकेंडरी विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई। मुख्यध्वज लेकर घोष के साथ दुर्गावाहिनी नगर भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची। यात्रा में दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजीका सुश्री ज्योतिप्रिया दीदी ने सभी बहनों का मार्गदर्शन किया। लव जिहाद पर फोकस किया और सभी बहनों से आग्रह किया कि इस षड्यंत्र से बचने के लिए आप सबको शस्त्र धारण करना है। हम सभी मां दुर्गा के उपासक है। मां दुर्गा ने भी शस्त्र धारण किए हुए हैं। हमें भी दुर्गा स्वरुप बनकर लवजिहाद जैसे षड्यंत्र करने वाले राक्षसों से निपटते हुए धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। इस कार्यक्रम में रतलाम विभाग संगठन मंत्री श्री अर्जुन जी गहलोत, जिला अध्यक्ष मधुसूदन जी पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला सहसंयोजक संदीप राठौर, जिला सुरक्षा प्रमुख विकास सोनी, जावरा प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी, श्रीमती दीप्ति जोशी मातृशक्ति, कन्हैयालाल धनगर पूर्णकालिक, जितेंद्र जी राठौड़ पूर्णकालिक और विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहने उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता देवड़ा द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी