November 5, 2026 11:45 am

राॅयल काॅलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं साइबर सूरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

राॅयल काॅलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं साइबर सूरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, महिला एवं बाल विकास विभाग, रतलाम और रतलाम पुलिस के संयुक्त तत्वाधान से राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज में साइबर सूरक्षा जागरूकता एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनिल सेन ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहद और अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य, जेंडर एक्वेलिटी विषय पर जागरूक किया। साथ ही साथ उन्होनें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रकाश डाला।सालाखेड़ी चैकी प्रभारी उपनिरीक्षण मुकेश यादव ने विद्यार्थीयों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, आनलाईन ठगी, साइबर बूलिंग और फिशिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रतलाम शहर-1 सुश्री हेमलता गेहलोत ने प्रतिभागियों को पोषण माह के अंतर्गत पोषण एवं अनिमिया पर जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के फार्मेसी प्राचार्य डाॅ. मनीष सोनी, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. कपिल केरोल, डाॅं. अमित शर्मा, डाॅ. संतोष पाटीदार, प्रो. गजराज सिंह राठोर, व बंकट अकोदिया उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी