रतलाम जिले के बड़ावदा नगर के सांदीपनि शा.उ. मा.वि. बड़ावदा द्वारा आईटी के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण पर SSITS इंजीनियरिंग कॉलेज रतलाम बस द्वारा ले जाया गया I प्राचार्य गोविंदसिंह मालिवाड़ ने बच्चों को निर्देशित कर भ्रमण के लिए रवाना किया I भ्रमण के दौरान बच्चो ने कॉलेज में विषय विशेषज्ञ द्वारा वर्कशॉप कंप्यूटर लैब मैकेनिकल लैब सिविल लैब इलेक्ट्रिकल लैब का भ्रमण करते हुए मशीनों उपकरणों आदि की विस्तृत जानकारी बच्चो ने प्राप्त की कॉलेज के स्टाफ का सहयोग रहा तथा बच्चो को स्किल डेवलप करने तथा स्वरोजगारमुखी बनने हेतु प्रेरित किया I बच्चो को कंप्यूटर लैब में विस्तृत कैरियर संबंधी तथा आईटी सेक्टर की जानकारी प्राप्त की I और भ्रमण के अंत में समस्त बच्चों ने स्टाफ को धन्यवाद प्रदान किया तथा तथा सभी बच्चों ने एक साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया एवं पुनः बस द्वारा बड़ावदा नगर पर पहुंचे I वहीं आईटी प्रशिक्षक ईश्वर परमार द्वारा बताया गया कि बच्चों को इस प्रकार टेक्निकल एजुकेशन के भ्रमण पर ले जाने से बच्चों में उत्साह स्किल डेवलप तथा बच्चों को आगे इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की राह मिलती हैI क्षौत्रिय सर व गहलोत मेम ने बच्चों के अनुशासित रहने की सराहना व्यक्त की बच्चों के साथ आनंद लिया I भ्रमण के दौरान आईटी के समस्त छात्र-छात्राएं के साथ संस्था के शिक्षक असीम क्षौत्रिय निर्मला गहलोत व्यावसायिक प्रशिक्षक ईश्वर परमार उपस्थित रहे।
