November 5, 2026 11:39 am

सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ जितेंद्र सिंह राठौर लेब में कार्यरत होकर आज अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत पर किया सम्मानित।

रतलाम जिले के सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ जितेंद्र सिंह राठौर लेब में कार्यरत होकर आज अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए ,इस अवसर पर डा शंकरलाल खराड़ी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी जावरा ने कहा कि चिकित्सा सेवा में राठौर ने 31 वर्ष तक एक ही जगह सिविल हॉस्पिटल जावरा में ज्वाइनिंग से लगाकर सेवानिवृत्त होने तक पूरी ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाये देकर मिसाल कायम की है जो कि सराहनीय है सभी कर्मचारियों को राठौर से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए, सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने राठौर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सामाजिक दायित्व में सक्रिय रहने के लिए कहा, राठौर ने कोरोना काल में अपनी अमूल्य सेवाएं दी,मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय सिंह राठौर, डा. दिनेश पाटीदार, डा. घनश्याम पाटीदार, डा. फैजान उस्मानी, डा. दिनेश कन्नौजे, डा. ओशिन शर्मा,ने भी राठौर के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज शासकीय सेवा के दौर में राठौर जैसा निष्ठावान,ईमानदार,मेहनती व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है, राठौर ड्यूटी समय के पाबंद है,अनीता जोशी,बसंतीलाल मईडा, शैलेन्द्र कुमार दवे, धर्मेंद्र भट्ट, कैलाश पंवार,सीताराम कटारिया,ने भी अपने उद्बोधन में श्री भदोरिया के सरल, सहज, मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, इस दौरान जितेंद्र सिंह राठौर का हार फूल, शाल श्रीफल,एवं साफ़ा बांधकर कर सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, तथा अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया,अतिथियों का स्वागत गोपाल सिंह राठौर, खेरुनीशा खान, श्वेता सिंह, वैशाली वसुनिया, स्वीटी झाला, अमृत वर्मा, भारत सिंह आदि ने किया, संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया, आभार भारत सिंह ने माना।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी