विश्व स्वास्थ्य दिवस, के उपलक्ष में रतलाम जिले के जावरा समीपस्थ सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट एवं अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। नालसा नई दिल्ली के आदेश अनुसार नागरिकों के स्वास्थ्य अधिकारों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी पैरा लीगल वालंटियर न्याय मित्र युवराज सिंह राणावत मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला रतलाम तहसील जावरा के अंतर्गत प्रदान की गई। महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती पंकज राणावत द्वारा महिलाओं के अधिकार एवं शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

जय केला माता सामाजिक सेवा समिति रतलाम आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी जावरा के रमेश धाकड़ द्वारा स्वास्थ्य कार्ड सुविधाओ की जानकारी प्रदान की।
सरदार पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डॉक्टर जी एल पटेल ने अपनी संस्थाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर रोहित पटेल ने कहा कि जावरा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारे हॉस्पिटल में अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उक्त अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य सुरेश चिड़े भी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यशाला में नर्सिंग सुपरीटेंडेंट विकास जायसवाल का भी सराहनीय सहयोग।

उपरोक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी PRO प्रेम बनोपा एवं मेहमूद अली अब्बासी ने दी।
