November 5, 2026 11:39 am

सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बन्नाखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण

रतलाम जिले की जावरा तहसील के समीपस्थ ग्राम बन्नाखेड़ा स्थित क्षेत्र के एकमात्र सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम तथा आरोग्य प्रकोष्ठ उप कार्यालय, जावरा के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श किया गया।

चंडीगढ़ पी.जी.आई. के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में देश के प्रतिष्ठित पी.जी.आई. हॉस्पिटल, चंडीगढ़ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. प्रमोद कुमार भगत (फिजियोथेरेपिस्ट) ने हड्डी, जोड़ों, कमर, गर्दन व मांसपेशियों से संबंधित रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
डॉ. जस्सिका वेरोनिका (चर्म रोग विशेषज्ञ) ने त्वचा संबंधी विभिन्न बीमारियों का परीक्षण कर मरीजों को उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर मरीजों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतिमाह लगाए जा रहे हैं निःशुल्क शिविर – जी.एल. पटेल
सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जावरा के संचालक श्री जी.एल. पटेल ने बताया कि
“हमारे हॉस्पिटल में प्रतिमाह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।”
उन्होंने यह भी कहा कि हॉस्पिटल में 24 घंटे सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

हर गुरुवार निःशुल्क परामर्श – डॉ. रोहित पटेल
हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रोहित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि “सरदार पटेल हॉस्पिटल क्षेत्र का एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल है, जहां सर्व सुविधाएं उपलब्ध हैं और न्यूनतम दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज किया जाता है। यहां प्रति सप्ताह हर गुरुवार निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है।”
उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में 24×7 विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम हमेशा उपलब्ध रहती है, जिससे मरीजों को किसी भी समय बेहतर उपचार मिल सके।
जनसेवा की मिसाल बना शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों, मजदूरों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिला। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों ने समिति एवं हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी