जेडी बैरागी वैष्णव रतलाम—-रतलाम में श्री वैष्णव बैरागी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति रतलाम के तत्वावधान में समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को रतलाम शहर में किया जाएगा। यह आयोजन श्री हनुमान बाग, अमृतसागर बगीचे के पास, बाजना बस स्टैंड के सामने आयोजित होगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान रामानंदाचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
बैठक एवं स्नेह मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष अशोक बैरागी (तालाचाबी वाले) एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बैरागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला शक्ति ने भी सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा, पंजीयन व्यवस्था, विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाएं, परिचय सम्मेलन की प्रक्रिया, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा समाज के अधिकाधिक परिवारों की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाजजनों ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों को श्री वैष्णव बैरागी समाज की कुलदेवी माता कमला देवी की छोटी प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की गई। वहीं समाज के वरिष्ठजनों को माता कमला देवी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं भावनात्मक हो गया।
बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। आयोजन समिति ने समाज के समस्त बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागी बनें एवं समाज के युवाओं को सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का लाभ दिलाएं।
श्री वैष्णव बैरागी समाज का यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कार और समरसता का सशक्त उदाहरण बनेगा। इस अवसर पर राधेश्याम दास आम्बा, विष्णु दास तीतरी, सुनील बैरागी, मनीष बैरागी, नारायणदास, राजेन्द्र दास, मनोहरदास, डॉ. महेन्द्र दास, नागेश्वर दास, राजू भाई, संतोष रतलाम, नागदा अध्यक्ष कैलाश दास बैरागी, गनपतदास नागदेडा, बंकट दास बैरागी भाकरखेड़ी, प्रयागदास बैरागी पिंगराला, मुरलीदास सेजावता, अनोखीदास, भरतदास नरसिंहगढ़, चरणदास गुडरखेड़ा, अन्नतप्रसाद रतलाम, जितेंद्रदास सारंगी, अर्जुनदास, सज्जनदास बोरदिया विशाल व नवीन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।


_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_
_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25