November 5, 2026 11:39 am

वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डाइट चार्ट निर्धारित किया गया।

रतलाम प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशानुसार भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह अंतर्गत शनिवार को विरिया खेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम पर डॉक्टर योगेश पाटीदार चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

रतलाम हॉस्पिटल में पदस्थ डाइटिशियन डॉक्टर शिफा खान द्वारा वृद्धजनों के वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी वृद्धजन का पृथक-पृथक डाइट चार्ट निर्धारित किया गया।

डाइट चार्ट की सूची संस्था में जमा कर दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी