November 5, 2026 11:45 am

मकर संक्रांति पर त्रिवेणी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने की गोसेवा, कामधेनु गोशाला में किया पूजन व सेवा कार्य।

जावरा तहसील के गोंदीधर्मसी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिवेणी विद्या मंदिर के भैया-बहनों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा श्री बालाजी कामधेनु गोशाला, गोंदीधर्मसी में सामूहिक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विधिवत गायों का पूजन कर उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गोसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को गोसेवा का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व समझाया। उन्हें बताया गया कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है और गायों के प्रति प्रेम, करुणा एवं सेवा भाव जीवन में अत्यंत आवश्यक है। गोसेवा से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि यह मानव जीवन में संवेदनशीलता, दया और संस्कारों का विकास भी करती है।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हो और वे अपनी परंपराओं, मूल्यों एवं संस्कारों से जुड़े रहें। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने गोशाला परिसर की स्वच्छता का भी ध्यान रखा और गोसेवा को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी संस्था सचिव ईश्वर शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी