अर्जुन सिंह डोडिया ताल—मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक आलोट, जिला रतलाम के तत्वाधान में सेक्टर क्रमांक–2 शेरपुर खुर्द के ग्राम सुंदरपुरा में आज नवांकुर संस्था दुधावती सेवा समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय योजना का शुभारंभ ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विकासखंड समन्वयक श्री मुकेश कटारिया द्वारा ग्रामीणजनों को शिक्षा, संस्कार, आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार, नशामुक्ति, स्वच्छता एवं स्वदेशी अपनाओ विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई।
उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के उदाहरण प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन ग्रामवासियों के समक्ष रखा गया। ग्रामवासियों द्वारा भी स्थानीय स्तर की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। नवांकुर समिति दुधावती के अध्यक्ष श्री अमर सिंह झाला द्वारा उचित मार्गदर्शन एवं विचार प्रस्तुत किए गए। जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखते हुए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुंदरपुरा के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह डोडिया, सचिव श्री सीताराम चौहान एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही ग्रामीणजन भेरूलाल, अशोक, जीवन, देवीलाल, प्रकाश, धर्मेंद्र, सुनील, महेश, प्रेमलाल, पूरालाल सहित अनेक ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामाजिक जागरूकता, विकास एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करना रहा।