November 5, 2026 11:34 am

अभ्यास केयर इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

रतलाम शहर के मध्य शास्त्री नगर स्थित अभ्यास केयर इंस्टीट्यूट में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए, माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और केक काटकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया और शिक्षकों को भी नृत्य में शामिल कर सभी ने मिलकर आनंद लिया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण करके विद्यार्थी हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान की एमडी नीलिमा कुमावत, फिजिक्स शिक्षक अनिमेष कुमावत, नीरज गुप्ता, नंदकिशोर जांगिड़, केमिस्ट्री शिक्षक नंदकिशोर लववंशी, अजय कुमार मौर्य, बायोलॉजी शिक्षक आदर्श द्विवेदी, ऋतिक सैनी, हिंदी शिक्षक विशाल सिंह, अंग्रेजी एवं सोशल साइंस शिक्षिका भावना टॉक, साइंस शिक्षक आदित्य यादव सहित अन्य शिक्षक व स्टॉफ – मनीषा शिंदे, एंजेल जॉर्ज, राहुल मालवीय, पवन जयसवाल, खुशी यादव, अंतिम यादव एवं छात्र – छात्रायें उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी