November 5, 2026 11:39 am

राॅयल काॅलेज में Jio द्वारा गूगल जैमिनी एआई 3 माॅडल पर कार्यशाला

रतलाम में राॅयल काॅलेज के कम्प्यूटर विभाग के बी.सी.ए. एवं बी.एससी. कम्प्यूटर साईंस के विद्यार्थियों के स्किल डवलपमेंट हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुगल जैमिनी एआई 3 माॅडल पर कार्य करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। Jio रतलाम जोनल हेड निरज जैन व रतलाम ब्रांच हेड सचिन वर्मा ने विद्यार्थियों को जैमिनी एआई 3 माॅडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें बताया कि, विद्यार्थी जैमिनी 3 से अपने अकादमिक कार्यो में विषय की गहराईयों को समझना, रिसर्च एवं प्रोजेक्ट में मदत लेना, कम्प्यूटर कोडिंग सिखना आदि कार्य उत्कृष्ट तरीकें से कर सकते है। उन्होनें यह भी बताया कि, गुगल जैमिनी 3 की मुख्य खूबियाॅं है जैसे अत्यधिक बेहतर तर्क, मल्टिमाॅडल इंटेलिजेंस, डिजाइनिंग एवं बग्स को ठीक करने में बहुत मददगार होता है।इस कार्यशाला में कम्प्यूटर साईंस विभाग की एचओडी प्रो. दीपिका कुमावत, लाईफ साईंस विभाग के एचओडी प्रो. कपिल केरोल, प्राध्यापकगण प्रो. आंचल नागल, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो.कृष्णकांत, प्रो. श्रृद्धारानी परमार, प्रो. साईप्रिया कुमावत, प्रो. गजराज सिंह राठौर, एवं महाविद्यालय के विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी