November 5, 2026 11:39 am

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन, नवाचार और प्रतिभा ने मचाया शैक्षणिक मंच पर तहलका

जावरा में स्थित श्री माधवानंद एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने यह साबित कर दिया कि आज का छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि नवाचार और रचनात्मकता में भी आगे है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल और चार्ट ने उपस्थित अतिथियों को हैरान कर दिया।
मुख्य अतिथि सरदार पटेल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रोहित पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि “गुरु ही जीवन को सही दिशा देता है और विद्यालय विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने की सबसे बड़ी प्रयोगशाला है।”

उन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋषिकांत ने छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों को सुंदर, उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की खुलकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम में प्रेम बनोपा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत शिक्षण समिति अध्यक्ष मनोहरलाल पांचाल, राजेंद्र श्रोत्रिय, उषा श्रोत्रिय, मनीष शर्मा एवं बाबूलाल पांचाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भारत चारोडिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनोहर पांघाल ने किया।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह विज्ञान प्रदर्शनी न सिर्फ एक आयोजन थी, बल्कि आने वाले भविष्य के वैज्ञानिकों की मजबूत दस्तक भी थी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी