November 5, 2026 11:39 am

श्री वैष्णव बैरागी समाज रतलाम द्वारा 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 फरवरी को होगा।

रतलाम में श्री वैष्णव बैरागी समाज विकास समिति, जिला रतलाम के तत्वावधान में समाज का 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन दिनांक 10 फरवरी 2026, मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित होगा। यह आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, सहयोग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री वैष्णव बैरागी समाज भवन, काला गौरा भेरू, धोलावाड़ रोड, पोरवाल नगर, रतलाम में किया जावेगा। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहेगी।

6 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के 6 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न करवाया जावेगा। विवाह संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न होगा। समाज द्वारा नवदंपत्तियों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री एवं प्रत्येक जोड़े को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे नवविवाहित दंपत्तियों के नए जीवन की मजबूत शुरुआत हो सके।

कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम के तहत प्रातः 08:30 बजे से चाय-नाश्ता, 09:30 बजे बारात आगमन, 10:30 बजे अतिथियों का सम्मान, 11:30 बजे से भोजन व्यवस्था, 12:30 बजे शुभ विवाह, एवं 03:30 बजे विदाई समारोह आयोजित किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सादगी एवं सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
आय-व्यय का पारदर्शी विवरण प्रस्तुत
समिति द्वारा सम्मेलन के दौरान आय-व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार कुल प्राप्त आय 3,95,987 रुपये रही, जबकि आयोजन पर 3,50,182 रुपये व्यय हुए। इस प्रकार कुल 1,63,390 रुपये की शेष बचत राशि समाज हित के लिए सुरक्षित रखी गई। समिति की इस पारदर्शिता की समाजजनों ने सराहना की।
समाजजनों का सराहनीय सहयोग
इस सफल आयोजन में समाज के दानदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी सामूहिक सहयोग से ऐसे सामाजिक आयोजन संभव हो पाते हैं।
समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना आयोजन
यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनगा, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देकर जाएगा। कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित समाज ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

 

_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_

 _शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी