November 5, 2026 11:39 am

आदर्श ग्राम लूनी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न

अर्जुनसिंह डोडिया ताल—मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक ग्राम लूनी में आयोजित की गई,बैठक में ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से वि.ख.समन्वयक मुकेश कटारिया उपस्थित रहे, साथ ही परामर्श दाता मिथिलैश जोशी, हेमेंद्र सिंह निगम ,संस्था अध्यक्ष अमरसिंह झाला*, सीताराम ,अर्जुनसिंह ,शेर सिंह ,सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक के विषयों में ग्राम में दीवार लेखन, नर्सरी विकास, सूचना बोर्ड, आवश्यक दस्तावेजों का संधारण , सामाजिक समरसता, नर्सरी रोपणी एवं नवांकुर सखी को वितरण किए गए पौधों का निरीक्षण जैसे बिंदु शामिल रहे। बैठक की रूपरेखा नवांकुर संस्था अध्यक्ष अमरसिंह झाला द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर *परामर्श दाता मिथिलैश जोशी* ने जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी और ग्राम विकास में सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया।
बैठक में मार्गदर्शन देते हुए वि.ख. समन्वयक मुकेश कुमार कटारिया ने कहा कि ग्रामवासियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना आवश्यक है। साथ ही ग्राम में गठित समिति को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए ग्राम विकास की अवधारणा के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए। बैठक का संचालन अर्जुन सिंह डोडिया द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन शेरसिंह ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी