सुनील मिश्रा, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल मन्दसौर-मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रूपनी-कचनारा आम रोड स्थित फतेहगढ़ पुलिया के पास खड़े एक लावारिस ट्रक से लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को मौके पर GJ 16 AU 7576 नंबर का ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। जब पुलिस ने आसपास तलाश की तो ट्रक चालक और अन्य लोग मौके से फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के केबिन में फिटनेस सर्टिफिकेट, गुड्स परमिट, बीमा पॉलिसी और PUC की प्रतियां मिलीं, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। असली राज तब खुला जब पुलिस ट्रक के डाले में चढ़ी। ऊपर से ट्रक में सफेद प्लास्टिक के कट्टे भरे थे जिन पर “दीप ज्योति सोया बड़ी” लिखा हुआ था।
जब पुलिस ने इन कट्टों को हटाया तो नीचे से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां निकलने लगीं। पुलिस ने सभी कट्टे उतरवाकर जांच की तो कुल 103 सोया बड़ी के कट्टों के नीचे 3115.8 लीटर अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी गई थी।
बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया है और तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई से साफ है कि शराब माफिया पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए सोया बड़ी के कट्टों की आड़ में अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे, लेकिन नाहरगढ़ पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस अब ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और तस्करी गिरोह की तलाश में जुट गई है।

_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_
_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

