November 5, 2026 11:46 am

रानीगांव में भाजपा का वैचारिक महाकुंभ सम्पन्न, 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र।

रतलाम जिले के पिपलोदा खंड अंतर्गत रानीगांव में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग रविवार को भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस वैचारिक महाकुंभ में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी चुनावी रणनीतियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण वर्ग केवल बौद्धिक नहीं बल्कि ऊर्जा और अनुशासन का संगम भी रहा। पहले दिन रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रभावना से ओतप्रोत कर दिया। वहीं दूसरे दिन की शुरुआत योग और खेल गतिविधियों से हुई, जिसने कार्यकर्ताओं में टीम भावना और अनुशासन को और मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित 8 महत्वपूर्ण सत्रों में वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दिया। विधायक राजेंद्र पाण्डेय ने संगठन के अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सामूहिक निर्णय और जवाबदेही पर जोर दिया। नानालाल अटोलिया ने ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ पन्ना प्रमुखों को घर-घर तक पहुंच मजबूत करने की रणनीति समझाई। बजरंग पुरोहित ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का मार्ग बताया।
महेश सोनी ने संगठन के संघर्षपूर्ण इतिहास से प्रेरणा लेते हुए विस्तार पर जोर दिया, जबकि प्रदीप उपाध्याय ने जनसंघ से भाजपा तक के वैचारिक सफर और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को विस्तार से समझाया। सोमेश पालीवाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऐप्स के माध्यम से तकनीकी सशक्तिकरण पर प्रशिक्षण दिया। कानसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के आचरण, वाणी संयम और सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने ‘विकसित भारत 2047’ का विजन प्रस्तुत करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को दोहराया।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक राजेंद्र पाण्डेय, के.के. सिंह कालूखेड़ा, कान्हसिंह चौहान, महेश सोनी, कीर्ति शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रानीगांव सरपंच चांदनी जैन, सुरेश धाकड़, कैलाश बारोड़ और भगवंतिलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया।
समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रेरणा और ऊर्जा की नई छाप छोड़ते हुए सम्पन्न हुआ।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी