April 19, 2026 5:47 pm

रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान: MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय मेरिट में बनाई जगह

रतलाम विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2025 के वार्षिक परीक्षा परिणामों में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची (Merit List) में संस्थान के कुल 10 विद्यार्थियों ने टॉप-15 में स्थान बनाकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल किए हैं। इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।
MBA (चतुर्थ सेमेस्टर) में शानदार प्रदर्शन
स्नातकोत्तर स्तर पर छात्राओं ने बेहतरीन परिणाम दिए—
कु. प्रांजल गौतमी ने 76.81% अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 8वां स्थान प्राप्त किया।
कु. चंचल पाटीदार ने 75.71% अंकों के साथ 12वां स्थान हासिल किया।
कु. मोना पाटीदार ने 75.33% अंकों के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया।
BCA (तृतीय वर्ष) में भी उत्कृष्ट उपलब्धि
बीसीए संकाय की छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया—
कु. खुशी पंवार ने 8.55 अंक के साथ 6ठा स्थान प्राप्त किया।
कु. प्राची सुथार ने 8.38 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया।
BBA (तृतीय वर्ष) में संस्थान का दबदबा
बीबीए संकाय में रॉयल कॉलेज का दबदबा देखने को मिला—
कु. लितिका चेलानी – 5वां स्थान (8.45 अंक)
कु. नंदिनी नकवाल – 6ठा स्थान (8.42 अंक)
कु. राशी खरे – 8वां स्थान (8.38 अंक)
कु. कशिश दिया – 9वां स्थान (8.37 अंक)
कु. नबीहा खान – 12वां स्थान (8.32 अंक)
प्रबंधन ने दी बधाई, बताया मेहनत का परिणाम
इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि रॉयल कॉलेज सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का लक्ष्य रखता है।
संस्थान के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे रतलाम जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

चयनित छात्रा

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें