रतलाम के जावरा शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था माधवानंद एकेडमी ने इस वर्ष एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 12वीं में अक्षिता श्री माल ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके साथ जयेन्द्र सोलंकी ने 89.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजलि गुल्या ने 87 प्रतिशत और सुष्मिता ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
वहीं कक्षा 10वीं के परिणाम भी उत्साहजनक रहे। दिव्यांश बैरागी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। इसके अलावा कृष्णा गुल्या, वर्षा परिहार और चित्रांगना ने 85-85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि इस वर्ष कुल 45 छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के आधार पर लैपटॉप की राशि प्रदान की जाएगी, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की गई। संस्था के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
+91 96851-52033
+91 75092-52033
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
https://www.youtube.com/@jdnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25