मंगल सिंह राजपूत—पिपलौदा तहसील के ग्राम मावता की पावन धरा पर स्थित प्रसिद्ध पाताल कालेश्वर मंदिर में इस वर्ष भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। भगवान पाताल कालेश्वर की भव्य महा आरती के साथ इस वर्ष के मेले का ऐतिहासिक शुभारंभ अत्यंत धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ।
महा आरती के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। और मधुर भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आरती के अलौकिक दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
मेला समिति द्वारा परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। मेले में आकर्षण के मुख्य केंद्र बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे झूले।
खिलौने, श्रृंगार सामग्री और घरेलू उपयोग की आकर्षक दुकानें। गरमा-गरम और विभिन्न खानपान के स्टॉल। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला समिति ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। समिति द्वारा पीने के साफ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
रात्रि के लिए प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी/सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।